नैनीताल। नैनीताल में घर खरीदने के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मालवीय नगर नई दिल्ली निवासी केसर मेहरा ने बीते वर्ष एक प्रापर्टी डीलर के माध्यम से सूखाताल क्षेत्र में 30 लाख रुपये घर खरीदने की बात की। इसके बाद उन्होंने 10 लाख रुपये एडवांस भी दे दिए। लेकिन तय तारीख को भवन स्वामी रजिस्ट्री करने नहीं पहुंचा। जब केसर मेहरा ने पैसे वापस मांगे तो आरोप है कि उसने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद वह शिकायत लेकर शनिवार को कोतवाली पहुंच गया।
कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि भवन स्वामी सुमेर अरोड़ा और सोनिया वालिया के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में धारा 406, 420, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि मामले की जांच एसआई पुष्पा बिष्ट कर रही हैं।