भवाली के लोकेश तिवारी बेब सीरीज में नजर आएंगे। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
भवाली (नैनीताल)। नगर के लोकेश तिवारी इन दिनों सलमान खान प्रोडक्शन की बॉलीवुड वेब सीरीज में नजर आएंगे। लोकेश का चयन सलमान खान प्रोडक्शन से सीरीज के लिए हुआ।
निदेशक संतोष सेठी ने उन्हें ईबोला वायरस सीरीज के लैब टेक्नीशियन के किरदार के लिए चुना है। सीरीज ईबोला वायरस पर आधारित हैं। जिसमें लोकेश वायरस खत्म करने के लिए एंटी वायरस बनाने का कार्य कर रहे हैं। लोकेश का आवास मुख्य चौराहे पर हैं।
उन्होंने अपनी शिक्षा नगर के डीवीटो स्कूल से शुरू की और वर्ष 2017 में कुमाऊं विवि से बीकॉम से स्नातक किया है। लोकेश तिवारी ने बताया कि फिल्म की कास्टिंग मुंबई से सलमान खान प्रोडक्शन से हुई। फिल्म में अभिनेता गसमीर महाजनी और युधिष्ठिर सिंह और अभिनेत्री पूजा गौर हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म रिलीज हो गई है।
साथ ही सोनी लिव में एक बार प्रकाशित हो गई है। उन्होंने बताया कि उनकी एक्टिंग में शुरुआत दिल्ली थियेटर से शुरू हुई। साथ ही सावधान इंडिया में कंस मामा एपीसोड में रोहन का किरदार निभा चुके हैं। संवाद