हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के टीबी चेस्ट विभाग में ट्रू नॉट मशीन की एक यूनिट खराब होने से मरीजों को सैंपल मिलने में देरी हो रही है। हर रोज यहां 20 से अधिक मरीज सैंपलिंग के लिए पहुंचते हैं। वहीं कई मरीजों को कई दिन बाद रिपोर्ट मिल पा रही है।
ट्रू नॉट मशीन में चार सैंपल एक साथ लगाते हैं। ट्रू नॉट मशीन में एक बार में 16 लोगों की सैंपलिंग होती है, लेकिन एक युनिट खराब होने से आठ ही लोगों की सैंपलिंग हो पा रही है। जिससे यहां मैदानी और पहाड़ी क्षेत्र में दूर दूर से आने वाले मरीजों को रिपोर्ट के लिए बार-बार आना पड़ रहा है। सीनियर ट्रीटमेंट लैब सुपरवाइजर दीपेश चंद्र ने बताया कि तकनीशियन को बता दिया गया है। एक दो दिन में मशीन ठीक होने की उम्मीद है।