फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Rawat: ट्रक यूनियन की हड़ताल खत्म, कुमाऊं कमिश्नर दीपक ने चार मांगों पर दी सहमति, ये मांगें मानीं

Fri, 08 Dec 2023 10:00 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के आश्वासन पर हल्द्वानी में ट्रक यूनियन की हड़ताल खत्म हो गई है। हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित किसान थे। दीपक रावत ने एआरटीओ और डीआईजी की मौजूदगी मे वार्ता कर चार मांगों पर सहमति दे दी है 
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्टर और ट्रक संचालक मांगे माने जाने पर मान गए और हड़ताल खत्म कर दी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एआरटीओ और डीआईजी की मौजूदगी मे वार्ता कर चार मांगों पर सहमति दे दी है जबकि एक मांग के लिए शासन स्तर पर बात करने का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन


मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टर रानीबाग स्थित भीमताल तिराहे पर धरना दे रहे थे। बुधवार रात नौ बजे पुलिस उन्हें जबरन उठाकर बुद्ध पार्क ले आई थी। पुलिस की कार्रवाई से ट्रांसपोर्टरों में जबरदस्त आक्रोश था। बृहस्पतिवार को करीब 200 ट्रांसपोर्टर और ट्रक संचालकों ने नवीन मंडी से होते हुए गल्ला मंडी, एसडीएम कोर्ट और कुमाऊं कमिश्नर के कैंप कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। वहां डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र रावत, आरटीओ संदीप सैनी और एसडीएम परितोष वर्मा की मौजूदगी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को अपनी मांगों से अवगत कराया। पांच सूत्रीय मांगों पर चर्चा के बाद कमिश्नर ने चार मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। कुमाऊं कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को मांगों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने ट्रांसपोर्टरों को आश्वासन दिया कि उन्हें अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा। एआरटीओ संदीप सैनी मांगें पूरी होने का पत्र ट्रांसपोर्टरों को सौपेंगे। 

देवभूमि ट्रक ओनर्स वेलफेयर महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी ने कहा है कि सभी संबंधित अधिकारियों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से वार्ता संपन्न हुई। कुमाऊं कमिश्नर ने चार मांगों को मानने के साथ संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जीवीडब्ल्यू से जुड़ी एक मांग को लेकर कुमाऊं कमिश्नर ने शासन स्तर पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है। बैठक में एसोसिएशन के महासचिव उमेश पांडे, ललित रौतेला, कुमाऊं प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, गोविंद मेहरा, ललित मोहन शर्मा, नवीन मेलकानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दूर होगी पहाड़ में सब्जी की किल्लत : दो दिन चली ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का सीधा असर पहाड़ को सप्लाई होने वाली सब्जियों पर पड़ा। शादियों का सीजन होने को कारण डिमांड ज्यादा थी और सप्लाई में कमी आई थी। हड़ताल खत्म होने से पहाड़ाें पर सब्जियों की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

ये मांगें मानीं

  • ओवरलोडिंग बंद होगी और पूरे कुमाऊं क्षेत्र में बंद कराई जाएगी जिसमें आरटीओ प्रशासन की ओर से टीम गठित की जाएगी। 
  • कांटे लगाए जाने के लिए जगह चिह्नित की जाएगी।
  • डीआईजी ने आश्वासन दिया कि पुलिस की ओर से वाहन चालकों का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। 
  • वर्तमान में फिटनेस आरटीओ की ओर से की जा रही है। फिलहाल यही व्यवस्था जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें