फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत

Sun, 29 Jan 2017 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। 
विज्ञापन
Mortar shell - फोटो : ANI
विज्ञापन
रामनगर। डंपर की टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में गिरी महिला की ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेजा। मूलरूप से थाना अलीगढ़ यूपी के ग्राम लेहारा सलेमपुर निवासी सुरेश की 35 वर्षीय पत्नी कुसुमा अपने परिजनों के साथ दाबका नदी में मजदूरी करती थी।
विज्ञापन


शनिवार को वह ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर रामनगर आई थी। शाम को उसी ट्रैक्टर ट्रॉली से दाबका लौट रही थी कि तभी ग्राम छोई में स्थित गन्ना सेंटर के पास एक डंपर चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली में बैठी कुसुमा सड़क में गिर गई और उसी ट्रॉली के टायरों की चपेट में आ गई।

इस कारण कुसुमा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में बनी मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया जबकि उसका चालक मौके से भाग निकला। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें