फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंधौर में ट्रंच बियर का काम लटका

Wed, 30 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


कल को वित्तीय वर्ष समाप्त हो जाएगा, लेकिन पिछले एक साल से अड़ंगे के चलते नंधौर नदी में ट्रंच बियर का निर्माण नहीं हो सका। वन विभाग की आपत्ति के कारण ट्रंच बियर का काम नहीं हो पाया है। ट्रंच बियर ने बनने की वजह से चोरगलिया वासियों को फिर बरसात का कहर झेलना होगा। यह हाल सूखी नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के निर्माण का है। इसमें भी पेच फंसा है।

नंधौर नदी में प्रतिवर्ष बाढ़ की विभीषिका से सैकड़ों एकड़ भूूमि बाढ़ की भेंट चढ़ जाती है। बाढ़ से उपजाऊ भूमि को बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। ट्रंच बियर बनाने के लिए विभाग को 11 करोड़ रुपये अवमुक्त भी हो गए थे, लेकिन वन विभाग द्वारा आपत्ति लगाए जाने से यह काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


यह क्षेत्र नंधौर अभ्यारण्य में आता है। इसमें निर्माण कार्यों के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति जरूरी है, लेकिन अनुमति नहीं मिलने से ट्रंच बियर का काम अधर में लटक गया है।
-=
सूखी नदी में पुलिया निर्माण पर भी संशय
चोरगलिया को जोड़ने वाली सूखी नदी में पुलिया का निर्माण किया जाना था। सूखी नदी में बाढ़ आने की स्थिति में यह पूरा क्षेत्र रोखड़ में बदल जाता है। मौजूदा विधायक बंशीधर भगत ने भी सूखी नदी में पुलिया निर्माण की पहल की थी। इसके लिए 6 करोड़ रुपये विभाग को अवमुक्त किया गया, लेकिन पुलिया निर्माण का काम भी लटक गया है। अब इस पूरे पैसे के लैप्स होने की संभावना बनी है।  
विज्ञापन


नंधौर में ट्रंच बियर के काम में कुछ दिक्कतें आई हैं, लेकिन जहां तक सूखी नदी में पुलिया निर्माण का सवाल है। उसके पूरा होने की उम्मीद है। पहले एक ही ठेकेदार को निर्माण का जिम्मा दिया गया था। अब 15 ठेकेदारों से काम कराया जा रहा है। करीब 70-80 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है सूखी नदी पर पुलिया निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
- टीडी कांडपाल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें