हल्द्वानी। हाथों में तिरंगा थामे भारत मां के जयकारे लगाते हुए बाइक सवार सड़कों पर उतरे तो माहौल देशभक्तिमय हो गया। आजादी के तरानों के बीच हर कोई हिंदुस्तान जिंदाबाद....भारत माता की जय के नारे लगाता दिखा। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत जब तिरंगा बाइक रैली निकली तो जगह-जगह पुष्प वर्षा और तिरंगे लहराकर लोगों ने स्वागत किया।
शनिवार सुबह नौ बजे रामपुर रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय से तिरंगा बाइक रैली का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि मेयर डॉ. जागेंद्र पाल सिंह रौतेला, कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सेवायोजन निदेशालय के निदेशक हरबीर सिंह, आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जेएस खुराना, ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, नवीन पंत, डॉ. जेएस भंडारी, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोपाल बिष्ट, पूर्व चेयरमैन महेंद्र सिंह अधिकारी, रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन नवनीत राणा, डॉ. राहुल सिंह, सरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. रेनू शरण,पॉल कालेज के सीईओ निर्भय पाल, एक नई दिशा संस्था के अध्यक्ष विजय पाल, डॉ. भरत भूषण गर्ग, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवानों ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।
रामपुर रोड से रैली डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज मार्ग से सिंधी चौराहा, कालू सिद्ध मंदिर, तिकोनिया होते हुए नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क पहुंची। इस बीच रास्ते भर लोगों ने गर्मजोशी के साथ रैली का स्वागत किया और फूल बरसाए। बाइक रैली को लेकर शहर में युवाओं और महिलाओं में खासा जोश देखने को मिला। किसी ने जवानों संग सेल्फी ली तो किसी ने मोबाइल से फोटो खींची। रैली में ट्रैफिक पुलिस और कोतवाली पुलिस के वाहन सबसे आगे चले। उसके बाद सीआरपीएफ और आईटीबीपी के जवान, फिर म्यूजिक सिस्टम युक्त अमर उजाला का वाहन और उसके पीछे खुली जीप (ऑफरोडिंग व्हीकल) में युवा भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष करते चल रहे थे। शहीद पार्क में राष्ट्रगान के साथ रैली संपन्न हुई। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पार्षद प्रमोद तोलिया, रोटरी क्लब के सचिव सुनील जोशी, रमेश शर्मा, सिंथिया स्कूल के निदेशक प्रवींद्र रौतेला, दि शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अनिल जोशी, रोटरी क्लब के जीएस बिष्ट, आरपी सिंह और अश्वनी सारस्वत ने किया।
अमर उजाला और पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बाइक रैली में नैंसी कान्वेंट ज्योलीकोट का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में नैनीताल टीवीएस, श्रीबालाजी होंडा, उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल, ग्लोबल हेल्थ, स्टार हॉस्पिटल, सरस्वती बेवरेज, डीवी डायग्नोस्टिक सेंटर, और पारले बिस्कुट परिवार (विनोद वार्ष्णेय) का विशेष सहयोग रहा। रैली में बड़ी संख्या में समाजसेवी संगठन, महिला संगठनों की भी भागीदारी रही।
=:==============:=
किसी ने फूल बरसाए तो किसी ने तिरंगा लहराकर किया स्वागत
- हल्द्वानी में निकाली गई अमर उजाला मां तुझे प्रणाम तिरंगा बाइक रैली में उमड़ा शहर
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। जब बात तिरंगे की हो तो अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत निकाली गई तिरंगा बाइक रैली में शहर के लोग उमड़ पड़े। किसी ने फूल बरसाकर स्वागत किया तो किसी ने तिरंगा लहराया।
तिरंगा बाइक रैली के रामपुर रोड और नैनीताल रोडे समेत विभिन्न मार्गों से गुजरते समय लोगों ने तिरंगा लहराकर यात्रा का स्वागत किया। सिंधी चौराहे और नैनीताल रोड पर बाइकों का काफिला रुका तो माहौल देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। रामपुर रोड पर साहू क्लब के अध्यक्ष राम प्रसाद साहू और क्लब के साथियों ने फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया। यहां पर लोगों ने जय घोष भी किया। शहीद पार्क पहुंची यात्रा का नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और टीचर्स एसोसिएशन ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। यात्रा के दौरान ट्रैफिक पुलिस प्रत्येक चौराहे पर तैनात रहीं। यात्रा में शामिल ट्रैफिक वाहन से लोगों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई।
....
तिरंगा पगड़ी पहन पहुंचे हरबीर सिंह
तिरंगा यात्रा में निदेशक सेवा योजन निदेशालय हरवीर सिंह तिरंगा पगड़ी पहन कर पहुंचे और इस दौरान उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
....
राष्ट्रगान की धुन बजने पर वाहन भी रुके
शहीद पार्क में तिरंगा यात्रा के समापन का उद्घोष हुआ। तब राष्ट्रगान की धुन बजने पर मार्ग पर चल रहे दोपहिया और चौपहिया वाहन सवार भी रुक गए। आसपास के मॉल और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लोग भी राष्ट्रगान की धुन खत्म होने तक सावधान मुद्रा में खड़े रहे।
....
-=----------------------