फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर-काशीपुर मार्ग पर शनिवार दोपहर टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पीरूमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने बताया कि शनिवार की अपराह्न तीन बजे हिम्मतपुर ब्लॉक के पास अज्ञात टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से बाइक सवार धर्मेंद्र पुत्र जगतराम निवासी प्रतापपुर (काशीपुर) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से रामनगर अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें