फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल रोड में बनी नई टोल चुंगी में लगे बूम बैरियर का ट्रायल फेल

विज्ञापन
नए वाले टोल चुंगी की चाबी ठेकेदार को सौंपते हुए - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। माल रोड में बनाई गई नई टोल टैक्स चुंगी का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पालिका रविवार को ठेेकेदार को चुंगी हैंडओवर कराने पहुंची। चुंगी में लगे बूम बैरियर सही से कार्य नहीं कर रहा है। ट्रायल फेल होने पर चुंगी ठेकेदार ने नई चुंगी लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन

डीएम धीराज गर्ब्याल की पहल पर लेक ब्रिज चुंगी वसूली को लेकर माल रोड में नए बूथ तैयार किए गए हैं। डीएम ने तल्लीताल रिक्शा स्टैंड से पुरानी चुंगी को नए स्थल पर विस्थापित करने के निर्देश दिए। रविवार को पालिका कर प्रभारी सुनील खोलिया, टीआई हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में पालिका टीम नई टोल चुंगी पर पहुंची। वहां बूम बैरियरों का ट्रायल किया गया। बैरियर ने सही कार्य नहीं किया। जिस कारण चुंगी ठेकेदार ने फिलहाल नए चुंगी स्थल को हैंड ओवर लेने से मना कर दिया और पालिका की टीम को वापस लौटना पड़ा। ईओ अशोक वर्मा ने बताया कि बैरियर में तकनीकी दिक्कत के कारण समस्या आई है। सोमवार को कार्यदायी संस्था के तकनीकी विशेषज्ञों को बुलाकर समस्या दूर कर टोल चुंगी को नए स्थान पर विस्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें