हल्द्वानी। केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में इसके 20 जून तक पहुंचने की संभावना है। रविवार सुबह रिमझिम बारिश से कुछ देर राहत मिली लेकिन दिनभर उमस ने झुलसाए रखा।
रविवार सुबह कुछ देर हुई रिमझिम बारिश से तापमान में तीन डिग्री की कमी देखने को मिली। अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का 23.5 और न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर, देहरादून मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रिय हो गया है और इसने केरल में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मई को पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज झौकेदार हवा भी चलने की प्रबल संभावना है। (संवाद)