नैनीताल। बीते बुधवार व बृहस्पतिवार को तूफान से बल्दियाखान से देवीधूरा तक दर्जन भर पेड़ टूटने से कई जगह बिजली की लाइन ध्वस्त हो गई है। इस कारण दो दिनों से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप है। वहीं कई घरों की छत उड़ जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार व बृहस्पतिवार शाम को तेज तूफान की वजह से बल्दियाखान से पटवाडांगर, देवीधूरा क्षेत्र तक दर्जनों बड़े पेड़ टूट गए हैं। बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने से तार भी टूट गए। इससे दो दिनों से ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाई है। ऊर्जा निगम के कर्मचारी लाइन जोड़ने में लगे हुए हैं, लेकिन शुक्रवार देर शाम तक क्षेत्र में बिजली नहीं आई थी। एसडीओ प्रयंक पांडे ने बताया कि कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त होने से दिक्कतें आई हैं। मरम्मत चल रही है, जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।