फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में ट्री हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे पर्यटक

विज्ञापन
रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो रेंज में बन रहा ट्री हाउस। जिसका काम अंतिम दौर में है। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पिछले एक साल से तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो रेंज में पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए ट्री हाउस का निर्माण कार्य चल रहा है, जो अब अंतिम चरण में है। जनवरी के पहले सप्ताह से पर्यटक इसके लिए बुकिंग कर सकेंगे। हालांकि अभी इसमें रात्रि विश्राम की दर तय नहीं हुई है।
विज्ञापन

फाटो रेंज को जल्द ही जंगल सफारी के लिए खोला जा रहा है और मालधन के मोहन नगर में जंगल सफारी का प्रवेश द्वार बनाया गया है। फाटो रेंज में जंगल सफारी भी जल्द शुरू होने वाली है, उम्मीद है कि इस माह के अंत तक जोन को पर्यटकों के लिए खोला जा सकता है।
फाटो रेंज में जंगल सफारी के अलावा पर्यटकों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी की गई है। फाटो रेंज के रेस्ट हाउस परिसर में ही ट्री हाउस का निर्माण कार्य चल रहा है। इस ट्री हाउस में दो कमरे हैं, जिसमें पर्यटक रात्रि विश्राम कर सकेंगे। इस तरह का ट्री हाउस उत्तराखंड के जंगलों में पहला होगा।
विज्ञापन

फाटो रेंजर राजकुमार ने बताया कि ट्री हाउस का काम करीब 20 से 25 दिनों में पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि जनवरी के पहले सप्ताह में ट्री हाउस को भी पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि ट्री हाउस में रात्रि विश्राम की दर अभी तय नहीं हुई है। जल्द ही दर को तय किया जाएगा और पर्यटक ट्री हाउस में रात्रि विश्राम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें