फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र को हराकर जालंधर बना चैंपियन

Sat, 25 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
ट्रेड्स कप हॉकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। अमर उजाला प्रायोजित 94वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हाकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए फाइनल मैच में कॉप्स आफ सिग्नल जालंधर ने महाराष्ट्र पुलिस को एकतरफा मैच में 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से आयोजित फाइनल मैच में महाराष्ट्र और जालंधर की टीमें आमने-सामने थीं। पहले हाफ से ही जालंधर की टीम 1-0 से बढ़त बनाए हुए थी। पहला गोल खेल के 32वें मिनट में घनश्याम ने किया। दूसरे हाफ में 45वें मिनट में पीयूष ने एक ओर गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया।

महाराष्ट्र ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। निर्णायक विजय किशोर व गुरुबाज सिंह थे। इस मौके पर विजेता टीम को 75 हजार और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई। अमृतसर की टीम को फेयर प्ले ट्राफी का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


जालंधर के पारस को नैनी अवार्ड, जालंधर के ही घनश्याम को बेस्ट फारवर्ड, नार्दर्न रेलवे लखनऊ के रणजीत को बेस्ट डिफेनडर, महाराष्ट्र पुलिस के कपिल को बेस्ट गोलकीपर और अमृतसर के गुरुजीत सिंह को बेस्ट हाफ का पुरस्कार दिया गया। तकनीकी समिति में दीपक साह, रोहित साह और तकनीकी निदेशक अहमद सिद्दीकी और उद्घोषक हेमंत बिष्ट व मनोज कुमार थे।

इस मौके पर डीएसए के महासचिव अजय साह, आयोजक सचिव चंद्र लाल साह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अहमद हुसैन सिद्दीकी, संयुक्त सचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, एससी साह जगाती, सीएल साह, भुवन बिष्ट, दीपक मटियाली, बीएस नयाल, प्रेम सिंह बिष्ट, देवेंद्र लाल साह, दीवान रौतेला, पूर्व महासचिव घनश्याम लाल साह, प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, कैलाश बिष्ट, डा.मनोज बिष्ट, राजेश बिनवाल, अर्जुन सिंह बिष्ट, मनमोहन सिंह कनवाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें