फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भूख हड़ताल पर बैठेंगे ट्रांसपोर्टर

Thu, 25 Jun 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम वीरपुर लच्छी का रास्ता खुलवाने की मांग कर रहे ट्रांसपोर्टरों बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल पर बैठेंगे। ट्रांसपोर्टरों ने प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को ट्रांसपोर्टरों ने गांव की सड़क पर आयोजित प्रदर्शन के सातवें दिन जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कहा जिस रास्ते को वीरपुर लच्छी के ग्रामीणों ने बिना किसी न्यायालय के आदेश व बिना प्रशासन की अनुमति के बंद कराया है। यह मार्ग 50-60 साल से आम जनता के लिए खुला है।

ट्रांसपोर्टरों ने कहा रास्ता बंद होने से वाहन स्वामियों का पूरा सीजन खराब हो गया है। वाहनों की किस्तें टूट चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 29 जून को शहर में जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शेर सिंह, बचन सिंह, होर्न सिंह, मुन्ना सिंह, जगत सिंह, मदन सिंह, मंगल सिंह, पूरन सिंह, राजू सिंह आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें