डिग्री कॉलेजों में तैनात 50 प्रवक्ताओं के शासन ने तबादले कर दिए हैं। प्रवक्ताओं को नई तैनाती स्थल पर 15 दिन के भीतर ज्वाइन करना होगा। तबादला आदेश प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एस रामास्वामी ने जारी किए हैं।
डिग्री कॉलेज लोहाघाट में तैनात वाणिज्य प्रवक्ता डा. चंद्रशेखर जोशी को एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी, डा. गिरीश चंद्र प्रवक्ता वाणिज्य को पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ से डिग्री कॉलेज रुद्रपुर, डा. संजीव मेहरोत्रा प्रवक्ता वाणिज्य को पीजी कॉलेज रामनगर से डिग्री कॉलेज रानीखेत, डा. आशुतोष कुमार प्रवक्ता वाणिज्य को पीजी कॉलेज रामनगर से डिग्री कॉलेज टनकपुर गए।
डा. आरएस असवाल प्रवक्ता हिंदी को डिग्री कॉलेज बड़कोट से पीजी कॉलेज कोटद्वार, डा. भोला नाथ एसोसिएट प्रवक्ता पीजी कॉलेज जयहरीखाल से पीजी कॉलेज डाकपत्थर, डा. सत्य प्रकाश शर्मा एसोसिएट प्रोफेसर हिंदी को डिग्री कालेज लोहाघाट से डिग्री कॉलेज बाजपुर, डा. अजय कुमार शुक्ल एसोसिएट प्रोफेसर हिंदी को पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ से डिग्री कॉलेज टनकपुर गए।
डा. उषा रानी प्रवक्ता हिंदी को डिग्री कॉलेज रुद्रपुर से डिग्री कॉलेज चुड़ियाला (नवसृजित), डा. सुमन कुमार प्रवक्ता हिंदी पीजी कॉलेज चंपावत से डिग्री कॉलेज रुद्रपुर, सुरेश चंद्र ममगाई प्रवक्ता हिंदी पीजी कॉलेज उत्तरकाशी को पीजी कॉलेज डाकपत्थर, डा. अनुपमा तिवारी प्रवक्ता अंग्रेजी राजकीय महाविद्यालय काशीपुर से राजकीय महाविद्यालय रानीखेत, डा. रामकृपाल वर्मा प्रवक्ता हिंदी डिग्री कॉलेज चौबट्टाखाल से पीजी कॉलेज हल्द्वानी गए।
इंदू जोशी प्रवक्ता अंग्रेजी को पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ से राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी, डा. सतेंद्र कुमार प्रवक्ता अंग्रेजी पीजी कॉलेज जयहरीखाल से पीजी कॉलेज ऋषिकेश, डा. आभा शर्मा प्रवक्ता संस्कृत पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ से एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी, डा. मुकेश कुमार प्रवक्ता संस्कृत पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ से एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी गए।
डा. विनोद कुमार गुप्त प्रवक्ता संस्कृत पीजी कॉलेज नई टिहरी से डिग्री कॉलेज काशीपुर, संजय कुमार प्रवक्ता इतिहास पीजी कॉलेज जयहरीखाल से डिग्री कॉलेज खटीमा, सरोज वर्मा ममगाई प्रवक्ता इतिहास से पीजी कॉलेज पिथौरागढ़, डा. मंजुला चंद प्रवक्ता भूगोल पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ से एमबी पीजी कालेज हल्द्वानी, डा. तेज बहादुर सिंह प्रवक्ता भूगोल को पीजी कॉलेज बेरीनाग से एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी गए।
डा. राम सूरत प्रवक्ता भूगोल पीजी कॉलेज जयहरीखाल से राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी, डा. कर्ण सिंह राणा प्रवक्ता भूगोल पीजी कॉलेज ऋषिकेश से डिग्री कालेज पोखरी पट्टी क्वीली (नवसृजित), डा. वेद प्रकाश प्रवक्ता भूगोल पीजी कॉलेज जयहरीखाल से पीजी कॉलेज ऋषिकेश में तैनात किया गया है।
जबकि भरत उपाध्याय प्रवक्ता समाजशास्त्र डिग्री कालेज बाजपुर को राजकीय महाविद्यालय द्वाराहाट, डा. पुष्पा देवी प्रवक्ता समाजशास्त्र एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी से राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर, डा. प्रशांत कुमार सिंह प्रवक्ता समाजशास्त्र पीजी कॉलेज नई टिहरी से राजकीय महाविद्यालय बाजपुर, डा. कमरूद्दीन प्रवक्ता समाजशास्त्र राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग से एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी गए।
डा. दलीप सिंह प्रवक्ता अर्थशास्त्र पीजी कॉलेज उत्तरकाशी से पीजी कॉलेज डोईवाला, डा. शशि पुरोहित प्रवक्ता अर्थशास्त्र पीजी कॉलेज रानीखेत से पीजी कॉलेज रुद्रपुर, डा. चंद्र सिंह धामी प्रवक्ता अर्थशास्त्र पीजी कॉलेज नारायण नगर से पीजी कॉलेज पिथौरागढ़, मुन्नी पाठक प्रवक्ता राजनीति शास्त्र पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ से डिग्री कॉलेज बाजपुर, डा. पुष्पेश कुमार पांडे प्रवक्ता राजनीति शास्त्र डिग्री कॉलेज रानीखेत से डिग्री कॉलेज काशीपुर गए।
डा. योगेंद्र चंद्र सिंह प्रवक्ता राजनीति शास्त्र एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से डिग्री कॉलेज रानीखेत, डा. रामअवतार सिंह प्रवक्ता भूगर्भ विज्ञान पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ से पीजी कॉलेज ऋषिकेश, डा. पंकज पंत प्रवक्ता भूगर्भ विभाग पीजी कॉलेज ऋषिकेश से पीजी कॉलेज नई टिहरी, डा. पुष्कर सिंह बिष्ट प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ से पीजी कॉलेज कोटद्वार हुआ है।