फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में जाम ने बढ़ाई मुसीबत, सड़क पर रेंगते रहे वाहन

Mon, 21 Sep 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सप्ताहंत और नंदा देवी महोत्सव के चलते रविवार को नैनीताल में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भारी आवाजाही से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। मॉलरोड, भवाली रोड और हल्द्वानी रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव बना रहा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए जबकि हनुमानगढ़ी और भवाली रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही शहर में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। देखते ही देखते शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। हल्द्वानी रोड पर हनुमानगढ़ी के पास सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित हुआ। यहां कई बार जाम की स्थिति बनी और वाहनों की कतार नैनीताल की ओर लगी रही। वहीं शोभायात्रा के चलते भी यातायात प्रभावित हुआ। वहीं भवाली रोड पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने से वाहनों की कतार लगी रही। शाम को मॉलरोड पर भी वाहनों की संख्या बढ़ने के बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि वाहनों का दबाव बढ़ने पर हनुमानगढ़ी और भवाली रोड पर वाहनों को रोक-रोककर नैनीताल भेजा गया। वहीं रूसी बाइपास ये शटल भी चलाई गई है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए सीओ यातायात व विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें