भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जाम की समस्या बनी रही। सड़क पर दो किमी लंबा जाम लगने से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर और हल्द्वानी की ओर आवाजाही करने वाले यात्रियों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार की सुबह से शाम तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालु लाइन में लगकर बारी-बारी से बाबा के दर्शन करके वापस आए। पुलिस ने भीमताल और भवाली में श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़े कराने के बाद शटल सेवा से कैंची धाम भेजा। संवाद