फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में एक किमी तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में बुधवार दोपहर को तिकोनिया से लेकर सिंधी चौराहे तक जाम लग गया। जाम को हटाने में पुलिस के पसीने छूट गए। पता चला कि नगर निगम के बाहर सरकारी गाड़ियों के बाहर खड़ी करने और रोडवेज की बसों के बाहर खड़ी होने कारण जाम लग गया था।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में डीएम ने परीक्षा को लेकर जिले के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। बुधवार दोपहर अधिकारियों के चालकों ने सरकारी वाहनों को सड़क पर खड़ी कर दी। इधर रोडवेज के सामने सड़क के दोनों ओर सात बसें खड़ी हो गईं। कुछ ही देर में तिकोनिया से लेकर सिंधी चौराहे तक जाम लग गया। यातायात अनियंत्रित होने पर कोतवाली पुलिस ने सरकारी वाहनों को रोड से हटवाया। इसके बाद एसएसआई रमेश सिंह बोहरा ने रोडवेज बसों को धीरे धीरे अंदर से हटाया। सिंधी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को बाहर निकाला। करीब एक घंटे प्रयास के बाद नैनीताल रोड पर यातायात सामान्य किया गया। इधर, टीपीनगर में भी रोड के किनारे भार वाहनों के खड़ी करने से भी जाम लग गया था लेकिन कुछ ही देर में नियंत्रित हो गया।
कलसिया पुल पर सामान्य रहा यातायात
कलसिया पुल पर रोज की तरह पुलिस एक तरफ के वाहनों को रोककर दूसरे तरफ के वाहनों को संचालित कर रही थी। बुधवार सुबह वाहनों की कतारें लग रही थी लेकिन दोपहर में यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें