फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: पेड़ गिरा...यातायात ठप, वन विभाग नहीं आया तो ग्रामीणों ने खुद संभाली बागडोर; 45 मिनट में खुला रास्ता

Tue, 14 Jul 2026 12:07 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, गौलापार

सार

चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर सोमवार को एक विशाल पेड़ गिरने से 45 मिनट तक यातायात ठप रहा। वन विभाग,  की टीम न आने पर राहगीरों और ग्रामीणों ने स्वयं कड़ी मशक्कत कर पेड़ हटाकर सड़क सुचारू की।
विज्ञापन
चोरगलिया–सितारगंज मुख्य मार्ग पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु करते ग्रामीण और राहगीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

चोरगलिया-सितारगंज मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे करीब 45 मिनट तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम के पहुंचने का काफी देर तक इंतजार किया लेकिन सहायता नहीं मिलने पर राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने स्वयं पहल की।

विज्ञापन


करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने सड़क से पेड़ हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कराया। वहां मौजूद रोहित थुवाल, ऋषभ शर्मा एवं क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से सड़क किनारे जर्जर एवं खतरा बने पेड़ों की समय-समय पर जांच करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें