फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्यटकों की भीड़ से यातायात व्यवस्था प्रभावित

Mon, 16 Mar 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। रविवार को वीकेंड के चलते नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। मल्लीताल से तल्लीताल तक कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह से ही नैनीताल की सड़कों पर वाहनों का दबाव बना रहा। कई टैक्सी चालकों ने सड़कों के किनारे वाहन पार्क कर यात्रियों का इंतजार किया। इससे संकरी सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। वन वे में विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों के कारण भी यातायात बाधित हुआ। यातायात निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट ने बताया कि शहर के यातायात पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस टीम क्रेन के माध्यम से मुनादी कर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवा रही है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जा सके। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें