फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विकास कार्यों को गति देने के लिए सीएम का आभार जताया

Mon, 16 Mar 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से समय-समय पर प्रदेश में सड़क, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई विकास कार्यों को मंजूरी दी जा रही है। घोषणाओं में किच्छा-नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक लगभग 8.5 किमी सड़क निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

आनंदपुर शिवधाम कॉलोनी में ग्रामीणों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा नगला, शांतिपुरी, किच्छा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। वहां राजकुमार पांडे एवं ब्लाक प्रमुख जितेंद्र गौतम, राजेश तिवारी व मयंक तिवारी आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें