फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते मारी व्यापारी को गोली

विज्ञापन
रामनगर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी है। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तीन दिन पूर्व टांडा मल्लू चौराहे के पास व्यापारी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक का व्यापारी की परिचित एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर उपजे विवाद के चलते आरोपी व्यापारी की हत्या करना चाहते थे।
विज्ञापन

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि तीन मई की रात टांडा मल्लू में कृषि बीज भंडार की दुकान चलाने वाले व्यापारी जसविंदर सिंह निवासी नारायणपुर मूल्या को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मालधनचौड़-काशीपुर मार्ग पर दो आरोपी मनविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी ग्राम रेहड बिजनौर हाल निवासी काशीपुर, गौरव कश्यप पुत्र चंद्रपाल निवासी कल्याणपुर मुरादाबाद हाल निवासी काशीपुर को चोरी की बाइक सहित पकड़ा। उनके पास से 32 बोर की पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, 12 बोर का तमंचा और एक खोखा बरामद किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
व्यापारी की परिचित महिला से था प्रेम प्रसंग
सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मनविंदर का व्यापारी की परिचित एक महिला से तीन साल पहले से फेसबुक के माध्यम से प्रेम चल रहा था। व्यापारी के बेटे राजदीप को यह पसंद नहीं था। मनविंदर और उस महिला को एक साल पहले काशीपुर के होटल में पकड़ा भी गया था। तब मामला काशीपुर थाने तक गया था और कोतवाली में दोनों की काउंसिलिंग की भी कराई गई थी। काशीपुर में ही पंचायत में व्यापारी जसविंदर सिंह ने आरोपी से काफी भला बुरा कहा था और पंजाब से शूटर बुलाकर मारने की धमकी दी थी। तभी से आरोपी व्यापारी से रंजिश रखता था।
विज्ञापन

बदला लेने के लिए हत्यारोपी से की थी दोस्ती
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी मनविंदर सिंह व्यापारी जसविंदर सिंह से बदला लेना चाहता था। इसी बीच उसकी दोस्ती गौरव कश्यप से हुई, जो मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में हत्या के मामले जेल जा चुका है। गौरव कश्यप काशीपुर की एक पैथोलॉजी लैब में काम करता है और मनविंदर भी एक अस्पताल में नौकरी करता है। मनविंदर ने गौरव कश्यप से बदला लेने की बात बताई तो वह उसका साथ देने के लिए तैयार हो गया और घटना को अंजाम दिया।
गोली मारने से पहले दोनों ने बीयर पी
कोतवाल ने बताया कि घटना वाली रात नौ बजे दोनों काशीपुर से चोरी की बाइक से रामनगर की ओर आए। दोनों ने रास्ते में बीयर पी। जब वह टांडा मल्लू पहुंचे, तब जसविंदर सिंह दुकान बंद करा रहा था। जब वह दुकान बंद कर जाने लगा तब पहले मनविंदर ने पिस्टल से फायर झोंका, लेकिन गोली जसविंदर को छू कर निकल गई। फिर गौरव कश्यप ने देशी तमंचे से गोली मारी जो व्यापारी को लग गई। व्यापारी को मरा समझकर दोनों भाग गए। सीओ ने बताया कि एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें