फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: माइनिंग कंपनी के वाहन से बचने के लिए संकरी गलियों में घुसी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Wed, 30 Apr 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। एक माइनिंग कंपनी के कर्मचारियों की बोलेरो ने नगर के मुख्य बाजार में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली का पीछा किया। इससे घबराया चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर नगर की बलवंत काॅलोनी में घुस गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली की गति देख लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बोलेरो एक ट्रैक्टर-टॉली का पीछा करते हुए बलवंत काॅलोनी में जा घुसी। चालक बोलेरो से बचने के लिए ट्रैक्टर-ट्राॅली को तेज गति से चलाते हुए गलियों से होता हुआ आवास विकास काॅलोनी की मुख्य गली में जा पहुंचा। अचानक अपने आप को फंसा देखकर चालक ने ट्राॅली का जैक उठा दिया। इससे उसमें लदा रेता आवास विकास काॅलोनी की मुख्य गली में गिरता चला गया। यह देख लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि ट्राॅली कई लोगों के घरों की दीवार तो कुछ मकानों के सामने खड़े वाहनों से लगी। रेता बिखरता देख दोनों वाहन सवार भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें