रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम ने अलग-अलग मामलों में मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से परिवहन की जा रही सागौन की लकड़ी बरामद की है। टीम ने एक ट्रैक्टर व एक बाइक को सीज करने की कार्रवाई की है।
तराई पश्चिमी वन प्रभगा की एसओजी की टीम को बृहस्पतिवार को हल्दुआ बैरियर से सागौन की लकड़ी की तस्करी की सूचना मिली। इस पर टीम ने एक बाइक चालक को रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। टीम ने बाइक से बंधे सागौन के चार गिल्टे बरामद किए। वहीं दूसरे मामले टीम ने ट्रैक्टर ट्राॅली को रोका। इस दौरान वाहन में सागौन की लकड़ी का चिरान पाया गया। चिरान के प्रपत्र मांगने पर चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका। एसडीओ किरन शाह ने बताया कि दोनों ही मामलों में वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की है।