फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की मतगणना फुटेज देखी

विज्ञापन
नैनीताल कलेक्ट्रेट में पुलिस सुरक्षा में मतदान पेटी ले जाते हुए- संवाद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद की मतगणना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज व कैमरा वीडियो का बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट की ओर से गठित समिति ने कलेक्ट्रेट सभागार में अवलोकन किया। करीब तीन घंटे तक चली प्रक्रिया में समिति के सदस्य जुटे रहे। उन्होंने कहा कि अब इस संबंध में न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि हाईकोर्ट में पूनम बिष्ट की याचिका में शिकायत की गई थी कि जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में एक वोट में ओवरराइटिंग कर छेड़छाड़ की गई थी जिसकी पुष्टि वीडियो फुटेज में की जा सकती है। याचिकाकर्ता की मांग पर हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों के चुनिंदा लोगों को वीडियो फुटेज दिखाने के निर्देश डीएम को दिए थे। इस क्रम में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे समिति कलेक्ट्रेट पहुंची। ट्रेजरी के डबल लॉक से वीडियो फुटेज निकालकर डीएम सभागार में देखी गईं। इस दौरान एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा की देखरेख में भारी पुलिस बल की तैनाती रही। समिति के अलावा किसी अन्य को भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। समिति में सरकारी पक्ष से एजी जीएस विर्क, अधिवक्ता अवनेंद्र प्रताप सिंह और अधिवक्ता राजीव बिष्ट शामिल रहे। विपक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र पाटनी और अधिवक्ता त्रिभुवन फर्त्याल मौजूद रहे। वहीं, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी और निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता संजय भट्ट ने भी जिलाधिकारी की उपस्थिति में मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियो फुटेज देखी। दीपा दरम्वाल ने बताया कि उन्होंने न्यायालय के आदेश पर संपूर्ण सीसीटीवी और वीडियो फुटेज देखी है और वे इससे पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में अपना पक्ष रखेंगी। वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत ने कहा कि मतपत्र से छेड़छाड़ के आरोपों को देखते हुए फुटेज देखा गया। जिलाधिकारी की अच्छी व्यवस्थाओं के बीच मतदान, मतों की छंटाई और गिनती की पूरी प्रक्रिया फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दी। उन्होंने कहा कि समिति अब न्यायालय में अपना पक्ष रखेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें