फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे धुत्त बरेली के पर्यटकों ने किया हंगामा, टोल टैक्स कर्मी पर अवैध वसूली का आरोप, पुलिस सभी को ले गई थाने

विज्ञापन
नैनीताल के तल्लीताल लेकब्रिज टोलटैक्स में बरेली के पर्यटकों का हंगामा के दौरान एसओ विजय मेहता स? - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल लेकब्रिज टोल टैक्स में बुधवार की देर शाम नशे में बरेली के पर्यटकों ने चुंगी कर्मियों से अभद्रता कर हंगामा किया। इस पर वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर तल्लीताल पुलिस पर्यटकों को वाहन समेत थाने ले गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार देर शाम करीब सात बजे लेकब्रिज टोल टैक्स में एक कार (जिस पर आर्मी लिखा था) में पांच पर्यटक सवार थे। टोल कर्मी ने रसीद काटी तो नशे में पर्यटक टोल कर्मी पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर वह हाथापाई पर भी उतारू हो गए, हंगामा होने पर भीड़ जमा हो गई।
तल्लीताल थानाध्यक्ष विजय मेहता और कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि समझाने पर नशे में चूर पर्यटक पुलिस से भी अभद्रता पर उतारू हो गए। इसके बाद पुलिस सभी पर्यटकों को कार समेत थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें