फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को न्याय दिलाने के लिए निकाला जुलूस, आरोपियों ने दो दिसंबर को किया था किशोरी को अगवा

विज्ञापन
बेतालघाट में दुष्कर्म के विरोध में जुलूस निकालते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। विकासखंड के दूरस्थ गांव में दो दिसंबर को किशोरी का अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में बुधवार को बाजार क्षेत्र में क्षेत्रवासियों और ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर विरोध जताया।
विज्ञापन

समाजसेवी सुरेंद्र सिंह हलशी ने कहा कि इस ज्वलंत मुद्दे पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों का चुप रहना अच्छा संकेत नहीं है। पीड़ित के पिता ने कहा कि पुलिस ने बहुत देर में आरोपियों की गिरफ्तारी की है।
ग्रामीणों ने हाथ में बैनर लेकर हाइडिल से पुल तक जुलूस निकाला और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता हेम आर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम बोहरा, तारा भंडारी, कविता जलाल, सीमा तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें