फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के बीच नौकायन कर नैनीझील में सैलानियों ने की मस्ती

विज्ञापन
रविवार को कोहरे के बीच नौकायन का आनंद लेते सैलानी। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। सप्ताहांत पर रविवार को बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। सैलानियों ने घने कोहरे के बीच नौकायन कर नैनीझील में खूब मस्ती की। शहर के पर्यटक स्थलों पर दिनभर सैलानियों का जमावड़ा रहा। बारिश नहीं होने से पर्यटन कारोबारियों ने अच्छा कारोबार किया। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिना होटल और पार्किंग बुकिंग के बाहरी वाहनों को रूसी बाईपास पर रोका गया।
विज्ञापन

पूरे दिन नगर की मॉल रोड, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, भोटिया बाजार व चाट बाजार में सैलानी चहलकदमी करते नजर आए। शाम तक नगर में सैलानियों की आवक जारी रही। जिसके चलते नैनीताल की सभी पार्किंग फुल रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें