फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल आने वाले पर्यटक अब जान सकेंगे ब्रह्मांड में छिपे रहस्य

Thu, 30 May 2024 05:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में आने वाले पर्यटकों को एस्ट्रो टूरिज्म से जोड़ने के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम और आर्यभट्ट प्रेषण विज्ञान एवं शोध संस्थान एरीज के बीच करार हुआ है। टीआरसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुमार मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक संदीप तिवारी और एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दीपांकर बनर्जी ने करार पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक तिवारी ने बताया नैनीताल आने वाले पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता के साथ अब अंतरिक्ष और ब्रह्मांड के रहस्यों को भी जान सकेंगे। पर्यटकों में ब्रह्मांड के प्रति रुचि बढ़ाने और रोमांच जगाने के उद्देश्य से एस्ट्रो टूरिज्म की शुरूआत की गई है। अब कुमाऊं मंडल और एरीज के प्रयासों के बाद पर्यटक शाम ढलने के बाद ब्रह्मांड में छिपे रहस्यों को जान पाएंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से अब रोजाना शहर से 25 सदस्यों का दल एरीज भेजा जाएगा।
एरिज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बनर्जी ने बताया आर्यभट्ट प्रेक्षण संस्थान में स्कूली छात्र-छात्राओं समेत स्थानीय लोगों को ब्रह्मांड की जानकारी पहले से दी जाती थी। अब एक कदम आगे बढ़ते हुए पर्यटकों को भी ब्रह्मांड से जोड़ा जा रहा है। नैनीताल आने वाले पर्यटकों को एरीज की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में भी पता चल सकेगा। कहा कि वैज्ञानिकों की ओर से किए जा रहे अध्ययन आम जनता तक पहुंचने चाहिए। जिससे लोगों को ब्रह्मांड में चल रहे घटनाक्रम की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें