फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पंगोट रोड पर बर्फ पर फिसलकर खाई में गिरी पर्यटक की कार

विज्ञापन
पंगोट रोड में बर्फ में फिसलने के बाद खाई में गिरी कार- वीडियोग्राफ
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल पंगोट मार्ग पर बर्फबारी देखने पहुंचे रामपुर के पर्यटक की कार बर्फ में फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में पर्यटक को मामूली चोट आई है। पुलिस ने मार्ग पर पर्यटक व दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


गंजथाना रामपुर निवासी उमर शम्सी अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए नैनीताल आए थे। बुधवार सुबह वह अपनी कार लेकर पंगोट किलबरी रोड पर बर्फ देखने चले गए। बर्फ में कार फिसलते हुए अनियंत्रित होकर 20 फीट खाई में गिर गई। गनीमत रही कि कार के एयर बैग खुलने से उमर को चोट नहीं आई। हादसे के बाद उन्होंने 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद होटल में ठहरे उनके दोस्त भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह युवक को कार व खाई से बाहर निकाला। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि पर्यटक को मामूली चोट आई थीं। क्रेन की मदद से वाहन निकलवाया गया है। मार्ग पर फिसलन को देखते हुए पर्यटकों और दोपहिया वाहनों का संचालन रोका गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें