फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पार्षद के भाई समेत 15 लोगों को लावारिस कुत्तों ने काटा

Thu, 29 Jan 2026 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल महिला  गीता पंत।
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक बना हुआ है। वार्ड-48 मल्ली बमौरी और वार्ड पांच पॉलीशीट में लावारिस कुत्तों ने 15 लोगों को काट दिया। इनमें पार्षद के चचेरे भाई समेत वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैं। इन सभी लोगों ने बेस अस्पताल और निजी हास्पिटल में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए हैं।
विज्ञापन

वार्ड-48 में मंगलवार को लावारिस कुत्ते ने नौ लोगों को काट लिया। यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। इस बीच पांच और लोगों को कुत्ते ने काटा। इनमें स्थानीय पार्षद के भाई विनीत बल्यूटिया समेत पूरन सिंह भोज, गीता पंत, अर्जुन यादव, गीता आदि शामिल हैं।
विनीत को मुखानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुत्ते ने उसकी नाक को बुरी तरह नोंचा है। इस पर उसकी सर्जरी करनी पड़ी है। वार्ड-पांच पॉलीशीट में राजीव पंत को कुत्ते ने अपना शिकार बना लिया। बेस अस्पताल की इमरजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 58 लोगों को रैबीज के इंजेक्शन लगाए।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम बैरंग लौटी... लावारिस कुत्तों के लोगों को काटने की सूचना पर नगर निगम की टीम बुधवार की सुबह और शाम को वार्डाें में गई लेकिन खूंखार कुत्ते नहीं मिले। इस पर टीम बैरंग लौट आई।

कुत्ते के हमले में घायल महिला  गीता पंत।

कुत्ते के हमले में घायल महिला  गीता पंत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें