फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल में जाम से परेशान रहे सैलानी

विज्ञापन
भीमताल डांठ में जाम पर फंसे वाहन। संवाद - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शनिवार को बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से देरशाम तक जाम की समस्या बनी रही। भीमताल बाजार, तिकोनिया, डांठ, नौकुचियाताल मार्ग, तल्लीताल, गोरखपुर और बाईपास पर शनिवार दोपहर और शाम को जाम लगने से सैलानियों को परेशान होना पड़ा। भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल में सैलानियों की चहल-पहल रही।
विज्ञापन

भीमताल पहुंचे सैलानियों ने एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लिया। डांठ स्थित पार्किंग के फुल होने से वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किया गया। जिस वजह से जाम लग गया और सैलानियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। कैंची में भी जाम लगने से बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे सैलानियों को भी परेशान होना पड़ा। मुक्तेश्वर, भवाली, रामगढ़ भी सैलानियों से गुलजार रहे। अच्छा कारोबार होने से पर्यटन कारोबारी भी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें