फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्यटन कारोबारी बाइक समेत गहरी खाई में गिरा, अस्पताल में दम तोड़ा

Wed, 12 Mar 2025 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल निवासी पर्यटन कारोबारी हल्द्वानी से नैनीताल आते समय बाइक समेत 60 फीट गहरी खाई में गिर गए। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को पुलिस ने रेस्क्यू कर हल्द्वानी के एसटीएच में भेजा जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसओ रमेश बोरा ने बताया कि तल्लीताल गायत्री निवास निवासी मनमोहन सामंत किसी काम से हल्द्वानी गए थे। हल्द्वानी से लौटते समय बल्दियाखान हनुमान मंदिर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वह संभल पाते इससे पहले बाइक समेत खाई में गिर गए।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर करीब एक घंटे बाद घायल को निकाला।
एसओ रमेश बोरा ने बताया कि घायल के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया और घायल को इलाज के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया। बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। विधायक सरिता आर्य भी अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि व्यापारी की बाइक लाखों रुपये की थी।
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम में ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम बाेरा, चीता कांस्टेबल अमित गहलोत, राहुल आदि मौजूद थे।

पूरी सुरक्षा के साथ चलने पर भी हादसे ने ले ली जान

पर्यटन कारोबारी और बिल्डर मनमोहन सामंत शहर में अक्सर अपनी बीएमडब्लू बाइक से ही सफर करते थे। बाइक वह हमेशा पूरी सुरक्षा के साथ चलाते थे, लेकिन घटना के दौरान उनका हेलमेट सिर से अलग हो गया। हादसे की सूचना के बाद होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, मारुति नंदन साह, वेद साह, अमरप्रीत सिंह आदि व्यापारियों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें