फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से किसानों की फजीहत, ठंड भी बढ़ी

Mon, 13 Apr 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार शाम आंधी-तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की फजीहत कर दी। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में ठंड भी बढ़ गई है। यूं तो पहले ही बारिश ने किसानों ने लहलहाती फसलों में पानी फेरा है।
विज्ञापन


आजकल जहां कई किसान ने गेहूं की फसल काटी है तो कुछ ने मढ़ाई की तैयारी की थी, लेकिन रविवार शाम करीब छह बजे आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी। कई किसानों ने तो तिरपालों से फसल बचाने का प्रयास किया, तो कइयों की कटी फसल बारिश के पानी में भीग गई।

वहीं आम, लीची की फसलों पर भी आंधी-तूफान से नुकसान हुआ है। आंधी तूफान से बिजली भी गुल हो गई। बाजार भी समय से पहले बंद हो गया। बारिश से शहर की नालियाें में भरी गंदगी सड़कों पर बहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें