फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल चलेगा टीकाकरण का महाअभियान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग 17 सितंबर को जिले में टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाएगा। इस दिन जिले भर में 25 हजार लोगों के वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 100 से अधिक टीमों को लगाया गया है। इसमें 70 मोबाइल टीमें होंगी।
विज्ञापन

नैनीताल जिले में टीकाकरण अभियान को चलते हुए 221 दिन पूरे हो चुके हैं। सरकार की ओर से 17 सितंबर को टीकाकरण का महाअभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी ने बुधवार को सभी ब्लाकों के चिकित्साधिकारियों और नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल के माध्यम से बैठक की।
सिर्फ छह लाख 67 हजार को ही लग पाई पहली डोज
हल्द्वानी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि जिले में 7,59,682 लोगों के टीकाकरण किया जाना है। अब तक 6,67,408 लोगों को पहली डोज का टीका लगाया जा चुका है जबकि दूसरी डोज का टीका 2,50,990 लोगों के लगा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु तक के 3,86,948 के पहली डोज का टीका लगा है। वहीं, 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली डोज का टीका 156209 और दूसरी डोज का टीका 97782 टीका लग सका है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के 95,249 लोगों के पहली डोज और 61077 लोगों के दूसरी डोज का टीका लगाने का काम पूरा हो चुका है।
कहीं भी लगवा सकते हैं टीका
हल्द्वानी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी ने कहा कि जिले में किसी भी स्थान पर रहने वाला व्यक्ति कहीं भी टीका लगवा सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों में भ्रम है कि जहां पहली डोज का टीका लगवाया है, वहीं दूसरी डोज का टीका लगवाना है जबकि ऐसा नहीं है। कहीं भी किसी भी केंद्र पर टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं हों या फिर किसी सामान्य बीमारी से ग्रस्त लोग, वे भी वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें