फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में भंडारा, घरों में कन्या पूजन

Sat, 16 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रामनगर।
विज्ञापन
कन्या पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। मोहल्ला मोतीमहल में नवरात्रि पर्व के अंतिम दिवस नवमी पर पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश कश्यप, नरेश  कश्यप, चंचल गोला, दिनेश कश्यप, आशू गोला का सहयोग रहा। 
विज्ञापन


गर्जिया मंदिर, बालसुंदरी मंदिर, बालाजी मंदिर, सीतावनी मंदिर में भी विशाल भंडारे हुए। जहां शहर के अलावा बाहर से आए लोगों ने प्रसाद लिया। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर कन्या पूजन हुआ। 

रामनगर। बेटी बचाओ का नारा नवरात्र के बाद कन्या पूजन में हर एक के जेहन में उतराता है। एक-दो कालोनियों को छोड़ सभी जगह कन्याओं के अभाव में कन्या पूजन करना एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। 
विज्ञापन


कई परिवार तो कन्याओं को घर बुलाकर उनकी पूजा-अर्चना कर भोग का सामान उनको देकर इतिश्री कर रहे हैं, तो कई सुबह से ही अपने यार दोस्त, रिश्तेदारों को फोन कर कन्याओं को समय से भेजने की बात करते रहे। इस पूजन में सबसे खास बात यह देखने को मिलती है कि इसमें कोई भी छोटी बड़ी जाति बिरादरी नहीं देखी जाती।

इसके चलते बंबाघेर की कश्यप समाज की कन्याओं को लोग अपने अपने घरों में बुलाकर कन्या पूजन करते रहे। वहीं ये कन्याएं भी नवरात्र को एक उत्सव के रूप में मनाती हैं। कन्याएं भी अपनी टीम बनाकर अलग-अलग मोहल्ले, गली में निकल पड़ती हैं। अगर ऐसे ही हालात रहे तो एक दिन कन्या पूजन के लिए लड़कियां नहीं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें