फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान धाम पहुंचेंगे राज्यपाल केके पॉल

Sat, 16 Apr 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रामनगर।
विज्ञापन
हनुमान धाम छोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। हनुमान धाम में विशाल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और लोकार्पण राज्यपाल डा. केके पॉल करेंगे। हनुमान सेवा ट्रस्ट ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार  को परिसर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। शुक्रवार को एसडीएम परितोष वर्मा, सीओ स्वतंत्र कुमार, तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर, कोतवाल कैलाश पंवार ने अंजली ग्राम छोई स्थित हनुमान धाम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


धाम के मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल ने बताया कि 16 अप्रैल को धाम में कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए डेढ़ हजार से ज्यादा महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। 17 अप्रैल को राज्यपाल  केके पॉल और 18 को गुजरात के राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली शिरकत करेेंगे। 19 अप्रैल को सुंदरकांड पर प्रसिद्ध गायक अजय याग्निक  हनुमान की महिमा का व्याख्यान करेंगे।  20 अप्रैल को लोकगायक नरेंद्र  सिंह नेगी, हीरा सिंह राणा लोकगीत पेश करेंगे।

21 अप्रैल को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें यूपी, राजस्थान, हरियाणा की झाकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। 22 अप्रैल को हनुमान जयंती पर नौ विग्रहयुक्त हनुमान की भव्य मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा का अंतिम चरण होगा। रोजाना होने वाले भंडारे का नेतृत्व ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव सतनाम सिंह करेंगे। इस मौके पर महंत राजीव कुमार, दिनेश अग्रवाल, प्रेम जैन, पवन अग्रवाल, सतनाम सिंह, राजेंद्र गोयल आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



15आरएनआर06। फोटो विवरण: अंजली ग्राम छोई में बना हनुमान धाम। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें