फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मूसलाधार बारिश की चेतावनी 

Fri, 01 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से 72 घंटों के भीतर कुमाऊं के चार और गढ़वाल के तीन जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। जबकि 24 घंटे के भीतर कुमाऊं के तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


एक सप्ताह से उमस झेल रहे लोगों को बृहस्पतिवार को राहत मिली। बृहस्पतिवार की सुबह आधे शहर में डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण उमस से राहत मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में 24 घंटे के भीतर मूसलाधार बारिश हो सकती है।

जबकि 72 घंटों में कुमाऊं के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा और गढ़वाल के पौड़ी, देहरादून एवं हरिद्वार में भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि 72 घंटे शुक्रवार (एक जुलाई) से शुरू होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें