फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख से अधिक आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला बैराज से शुक्रवार को जलसंस्थान के फिल्टर प्लांट की पानी की सप्लाई सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। इस वजह से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की ढाई लाख से अधिक आबादी को शुक्रवार को पानी नहीं मिल पाएगा। शनिवार सुबह पानी की सप्लाई सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन

गौला बैराज प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को गौला बैराज में सफाई और मरम्मत कार्य होना है इसलिए जलसंस्थान के फिल्टर प्लांट को होने वाली पानी की सप्लाई सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे कार्य पूर्ण होने के बाद गौला बैराज से पानी खोला जाएगा। इसकी सूचना जलसंस्थान अधिकारियों को दे दी गई है।
इधर, जलसंस्थान के सहायक अभियंता एवं फिल्टर प्लांट के प्रभारी नीरज तिवारी ने बताया कि गौला बैराज से पानी न मिलने के कारण नैनीताल रोड शीशमहल, पनचक्की चौराहा, रामपुर रोड, बिठौरिया, कठघरिया, कुसुमखेड़ा जोन समेत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह की पेयजल आपूर्ति हो सकेगी, इसके बाद गौला बैराज से शाम पांच बजे बाद फिल्टर प्लांट को पानी मिलेगा। इस कारण शाम की सप्लाई भी बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि बैराज से पानी न मिलने के बाद शोधन करने में चार पांच घंटे का समय लगता है इसलिए शनिवार सुबह ही पानी की सप्लाई पूरी तरह बहाल हो पाएगी। जलसंस्थान ने लोगों से पानी स्टोर कर रखने की अपील की है।
विज्ञापन

--
इन क्षेत्रों में रविवार तक नहीं मिलेगा पानी
हल्द्वानी। जलसंस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट के ओवरहेड टैंक में लीकेज की मरम्मत का कार्य शनिवार सुबह शुरू किया जाएगा, जो कि रविवार देर रात तक चलेगा। इसलिए इस ओवरहेड टैंक से जुड़े शीशमहल, निर्मला स्कूल के पीछे और कैनाल रोड समेत आसपास के इलाके में पेयजल आपूर्ति शनिवार सुबह से रविवार रात तक बाधित रहेगी। पानी की आपूर्ति सोमवार सुबह सुचारु होगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि लोग पानी स्टोर कर लें ताकि पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें