फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के मामले पर सुनवाई आज 

Thu, 28 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट में बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के मामले पर दायर  याचिका पर अग्रीम सुनवाई आज होगी। बीती सोमवार को  बागी विधायकों की ओर से सुप्रीम  कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सीए सुंदरम व  दिनेश द्विवेदी ने तथा उसके बाद मंगलवार को कोर्ट में  स्पीकर की ओर से पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल  सिब्बल व अमित सिब्बल ने अपना  पक्ष रखा था। आज सीए सुंदरम फिर से अपना पक्ष हाईकोर्ट में रखेंगे। 
विज्ञापन


न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई होनी है। बता दें कि  बागी विधायक सुबोध उनियाल, शैला रानी रावत, उमेश शर्मा काऊ,  कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, हरक सिंह रावत, अमृता रावत, शैलेन्द्र मोहन सिंगल  व प्रदीप बत्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 27 मार्च को स्पीकर की ओर से उनकी सदस्यता को समाप्त करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें