फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: हल्द्वानी में बंद रहेंगे ये रास्ते, घर से निकलने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान, हो सकते हैं परेशान

Tue, 07 Nov 2023 09:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

आज एमबी डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नैनीताल रोड पर डिग्री कॉलेज के सामने जीरो जोन बनाया गया है। यहां कोई वाहन नहीं चलेगा। पुलिस ने रूट भी डायवर्ट (haldwani traffic plans) किया है। 
विज्ञापन
हल्द्वानी में बंद रहेंगे ये रास्ते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमबी डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव मंगलवार यानी आज को होंगे। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नैनीताल रोड पर डिग्री कॉलेज के सामने जीरो जोन बनाया गया है। यहां कोई वाहन नहीं चलेगा। उधर, पुलिस ने रूट भी डायवर्ट (haldwani traffic plans) किया है। घर से निकलने से पहले रूट प्लान देख लें।  एसपी सिटी इस पूरे अभियान पर नजर रखेंगे। एक प्लाटून पीएसी और आरपीएफ के 44 जवानों को भी लगाया गया है। 

विज्ञापन


ये रहेगी व्यवस्था 

  • तिकोनिया से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहन तिकोनिया/भोटियापड़ाव चौकी के सामने से डायवर्ट होकर रोड के दाहिने भाग से होकर जाएंगे। काठगोदाम आने वाले समस्त छोटे वाहन सीधे अपनी लाइन में चलते रहेंगे। 
  • तिकोनिया से महारानी होटल तक वाहन एक साइड चलेंगे। तिकोनिया से काठगोदाम जाने वाले वाले कुछ वाहन तिकोनिया से कैनाल रोड होते हुए कुल्यालपुरा से पानी की टंकी/दोनहरिया होते हुए गुजारे जाएंगे।
  • नैनीताल, भीमताल रोड की ओर से आने वाली समस्त बसें नारीमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट होकर गौलापार गौलापुल से ताज चौराहा होते हुए रोडवेज बस स्टेशन पहुंचेंगी। 
  • नैनीताल व भीमताल की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज/निजी बसें, केमू स्टेशन से ताज चौराहा होकर गौलापार बाईपास से नारीमन तिराहा काठगोदाम जाएंगी। 
  • भारी वाहन छात्रसंघ चुनाव व मतगणना के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र नैनीताल रोड पर प्रवेश नहीं करेंगे। इस दौरान समस्त भारी वाहन बाइपास मार्ग का प्रयोग करेंगे। 
  • महिला डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान कालाढूंगी रोड की ओर से जाने वाले समस्त छोटे चौपहिया व दोपहिया वाहन कलावती तिराहा (नवाबी रोड) से भट्ट कॉलोनी (मुखानी पनचक्की रोड) होते हुए जाएंगे।
  • दो नहरिया तिराहा की ओर से आने वाले समस्त दोपहिया/चौपहिया वाहन पानी की टंकी से होते हुए जाएंगे। 


पार्किंग व्यवस्था 

  • छात्रसंघ चुनाव व मतगणना ड्यूटी में सम्मिलित होने वाले समस्त अधिकारी/ कर्मियों के वाहन एमबी इंटर कॉलेज के सामने एजूकेशनल ट्रस्ट ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।  
  • महिला डिग्री कॉलेज छात्र संघ चुनाव व मतगणना ड्यूटी में सम्मिलित होने वाले समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों के वाहन महिला डिग्री कॉलेज के बाई ओर रोड के किनारे पार्क किए जाएंगे। 

विज्ञापन

जीरो जोन  

  • डिग्री कॉलेज के सामने का क्षेत्र डिग्री कॉलेज तिराहा (पेट्रोल पंप) से महारानी होटल तिराहा नैनीताल रोड तक, डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा, सरस्वती रेस्टोरेंट से महारानी होटल नैनीताल रोड तक सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 
  • कलावती तिराहा नवाबी रोड से कुल्यालपुरा चौराहे तक समस्त छोटे चौपहिया व दोपहिया वाहनों के लिए जीरो जोन रहेगा। केवल चुनाव से संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों के वाहन जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें