फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 7525 मतदाता चुनेंगे केलाखेड़ा का अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। केलाखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष का 7525 मतदाता बृहस्पतिवार को चुनेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव की प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार बाजपुर यूसुफ अली बताया कि केलाखेड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में 3604 महिला और 3921 पुरुष मतदाता हैं। प्रशासन ने मतदान के लिए दो पोलिंग बूथ नगर पंचायत, तीन पोलिंग बूथ प्राथमिक विद्यालय, चार पोलिंग बूथ पुराने राजकीय इंटर कॉलेज के कक्षों में बनाए हैं। बुधवार को तहसीलदार ने मतदेय स्थल पर सफाई व्यवस्था देखी। इसके साथ ही नगर पंचायत में साफ सफाई नहीं होने पर तहसीलदार ने नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों की फटकार लगाई। बुधवार शाम 4:30 बजे पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर मतदान स्थल पर पहुंचीं।
नगर पंचायत ईओ कुलदीप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। नौ बूथों पर कुल 45 पोलिंग कर्मी तैनात रहेंगे।
इधर, थानाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि उप चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डेढ़ सेक्शन महिला, पुरुष पीएससी, चार सब इंस्पेक्टर, चार महिला व 16 पुरुष कांस्टेबल समेत केलाखेड़ा थाने की फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ जोशी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन व अशांति फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें