फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुख्ता करें बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 25 Jun 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर में एटीएम लूट की घटना के मद्देनजर एसएसपी सेंथिल अबुदई ने बुधवार को बैंक अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि वह एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाने के साथ ही गार्ड का पर्याप्त इंतजाम करें।
विज्ञापन


मल्लीताल कोतवाली में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक में एसएसपी ने कहा कि एटीएम के अलावा बैंक के भीतर और बाहर सीसी टीवी कैमरे लगे हों। एटीएम और बैंक में अधिक देर तक किसी भी व्यक्ति को न रहने दें। एटीएम की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि कुछ बैंकों के सीसीटीवी कैमरे घटिया स्तर के हैं।

यह सुनिश्चित करें कि एटीएम के अंदर एक व्यक्ति से दूसरा न आए। ऐसे में किसी व्यक्ति द्वारा निकाली जा रही धनराशि की सूचना लीक होने का खतरा रहता है। उन्होंने एसबीआई, आईसीआईसीआई समेत कई बैंकों के एटीएम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 बैठक में सीओ सिटी हरीश चंद्र सती, टीएसआई कैलाश जोशी, तल्लीताल थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, पीएनबी के संतोष पंत, एचडीएफसी बैंक के मनोज भट्ट, यूको बैंक के एनसी आर्या, निपन अग्रवाल, अंकित गोयल, एसपी पांडे, एस डंगवाल, रवींद्र सुयाल, प्रवीण जोशी, सुनील साह आदि बैंक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें