फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन पर गिरी टिन, पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल

विज्ञापन
प्रतीकात्म्क।
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंगलवार रात से लेकर बुधवार तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौली चलती रही। मंगलवार देर रात लाइन पर टिन गिरने के कारण पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार देर रात बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र से निकलने वाला देवलचौड़ फीडर रात लगभग ढाई बजे ठप हो गया। इससे पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। बुधवार सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बुधवार को टीपीनगर उपकेंद्र में दस एमवीए का नया ट्रांसफार्मर चालू किया गया। इस कारण डहरिया, तल्ली हल्द्वानी और जजफार्म की आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रही। एसडीओ मोहन राम आर्य ने बताया कि हवा चलने के कारण पेड़ों की टहनियां भी कई जगह लाइनों पर गिरी, जिससे आपूर्ति बाधित रही। दूसरी ओर निशांत विहार में दोपहर लगभग 12 बजे हाई वोल्टेज आने के कारण छह घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए। ललित बिष्ट ने बताया कि ट्यूबलाइट, बल्ब, मोबाइल चार्जर और इंडक्शन समेत अन्य उपकरण फुंक गए। हाई वोल्टेज के कारण उपकरण फुंकने की सूचना अवर अभियंता को दी गई। शिव पार्वती विहार और भट्ट कॉलोनी में एलटी लाइन का तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें