फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ को ट्रैक्यूलाइज कर पकड़ने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बाघ के हमले में पनियाली निवासी जानकी देवी की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों ने हमलावर बाघ को मारने, प्रभावित परिवार के सदस्य को वन विभाग में नौकरी देने, नियमित गश्त और मुआवजे की मांग की है। वहीं, क्षेत्र में वन्यजीव की दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में लगातार एक के बाद एक वन्यजीवों के हमले में चार लोगों की मौत हो चुकी हैं। वन विभाग की ओर से अब तक हमलावर वन्यजीव को पकड़ा नहीं जा सका। पनियाली निवासी जानकी देवी की मौत के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे एसडीएम मनीष सिंह को ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रभावित परिवार के एक सदस्य को वन विभाग में नौकरी देेने आदि मांगें शामिल है।
ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, सेतु सामाजिक विकास समिति नीरज तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अक्षय सुयाल, उप प्रधान चंदन सिंह, माया आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

बाघ को बेहोश कर पकड़ने की कोशिश, टीम पहुंची
हल्द्वानी। वन विभाग के अनुसार बजूनिया हल्दू और पनियाली के जंगल में हुए हमले में एक ही बाघ के शामिल होने की आशंका है। इस बाघ के करीब दस साल के होने का अनुमान है। वनाधिकारियों के अनुसार बाघ को बेहोश कर पकड़ने की कोशिश की जा रही है। नैनीताल चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉ. हिमांशु पांगती, कार्बेट पार्क के डॉ. दुष्यंत शर्मा और तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉ. आयुष उनियाल भी मौके पर पहुंचे। फतेहपुर के रेंजर केआर आर्या ने बताया कि टीम ने बाघ के मूवमेंट वाले एरिया को देखा है, जहां से बाघ को बेहोश (ट्रैंक्यूलाइज) किया जा सके। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्र में सात कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं, जिनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
ग्रामीणों से जंगल में न जाने की अपील
हल्द्वानी। वन विभाग ने एक बार फिर लोगों से फतेहपुर रेंज के अंतर्गत आने वाले जंगल में न जाने की अपील की है। आरओ केआर आर्या ने बताया कि पूर्व में भी लोगों से जंगल में जाने अपील की गई थी, फिर से ग्रामीणों से अनुरोध किया गया है। सुरक्षा को लेकर भी हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें