फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से थम गई रफ्तार

Mon, 29 May 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Thunderstorms - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिनभर की उमस और तपिश झेल रहे लोगों के लिए शाम सात बजे झमाझम बारिश और आंधी राहत लेकर तो आई मगर लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। हल्द्वानी और नैनीताल में बिजली गुल हो गई। नैनीताल में पर्यटकों भीगते-भीगते होटलों में पहुंचे। कुटानी-चांफी मार्ग पर घिंघरानी के पास शाम 7:30 बजे पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। खबर लिखे जाने तक मार्ग बंद था। 
विज्ञापन


नैनीताल में तीन दिन से शाम को बारिश हो रही है।  मौसम में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से ठंड भी बढ़ गई है। नगर में करीब 24 घंटे के भीतर 11 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

भवाली-अल्मोड़ा एनएच मलबा-पत्थर गिरने से जाम

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में कैंची के पास पाडली बारातीघाट में  रविवार शाम सात बजे भारी बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा-पत्थर गिरने से मार्ग बाधित हो गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक मार्ग नहीं खुल सका था। एनएच के ईई महेंद्र कुमार ने बताया की मार्ग को खोलने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन भेजी जा चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें