फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से कार पलटी तो बच्चे की जान गई

Mon, 29 May 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
बाजपुर मार्ग पर गड़प्पू के पास रविवार को बड़ा हादसा हो गया। टायर फटने से कार पलटी तो बच्चे की जान चली गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कालाढूंगी में उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। कार में हरियाणा का परिवार सवार था। जो रिश्तेदारी में आ रहा था। 
विज्ञापन


बल्लभगढ़ हरियाणा निवासी 35 वर्षीय अजय गौतम परिवार के साथ कार एचआर 26 एआर 3933 से कालाढूंगी बंदोबस्ती गांव में रिश्तेदारी में आ रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी अंजलि गौतम, बेेटे 12 वर्षीय आयुष, आठ वर्षीय आरव, 18 वर्षीय जीत गौतम के साथ-साथ हर्ष गौतम और पूरन सिंह भी थे।

बाजपुर मार्ग में गड़प्पू के पास कार का अगला टायर फट गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को कार से निकालने में जुट गए। आठ वर्षीय आरव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायलों को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें