फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जल्द बनेंगे तीन नए बिजली घर, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Tue, 04 Jun 2024 06:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लगातार बढ़ रही बिजली की मांग और लोड की समस्या को दूर करने के लिए ऊर्जा निगम शहर के ग्रामीण क्षेत्र में 33 केवी के तीन नए बिजली घर बनाने जा रहा है। इससे लगभग 70 हजार की आबादी को राहत मिलेगी। विभाग ने जिलाधिकारी की संस्तुति पर प्रस्ताव शासन को भेजा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इन दिनों कमलुवागांजा बिजली घर पर अधिक लोड है। इससे जुड़े उपभोक्ताओं के कनेक्शनों में लोड बढ़ने से बार-बार ट्रिपिंग की समस्या हो रही है। इसे दूर करने के लिए विभाग शहर के ग्रामीण क्षेत्र में तीन नए बिजली घर बनाने जा रहा है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण) के अधीन 33 केवी के तीन नए सबस्टेशन बनाने की तैयारी कर रहा है। इसमें विभाग ने आरटीओ रोड रेशमबाग की सरकारी भूमि पर तीन बीघा जमीन का चयन किया है। दूसरे बिजलीघर के लिए जयपुर पाडली में खाली पड़ी राजस्व विभाग की जमीन का चयन किया गया है। तीसरे बिजली घर के लिए डहरिया जज फार्म के पास आईटीआई की खाली पड़ी जमीन को चयनित किया है। सूत्रों के अनुसार तीनों ही स्थानों पर भूमि आवंटन के लिए राजस्व विभाग, रेशम विभाग और आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र को पत्र भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिलने पर नए बिजली घर बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

नए बिजली घरों से टीपीनगर और कमलुवागांजा का लोड होगा कम
रेशमबाग और जयपुर पाडली क्षेत्र में वर्तमान में कमलुवागांजा 33 केवी बिजली घर से सप्लाई मिलती है। डहरिया आईटीआई क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर के 33 केवी के बिजली घर से आपूर्ति होती है। विभागीय सूत्रों के अनुसार तीनों बिजली घराें के बनने से ट्रांसपोर्ट नगर और कमलुवागांजा सबस्टेशनों पर लोड कम होगा।
विज्ञापन


तीन नए बिजली घरों का प्रस्ताव ऊर्जा निगम मुख्यालय को भेजा गया है। भूमि चयनित कर संबंधित विभागों से भी पत्राचार किया गया है। भूूमि उपलब्ध होते ही नए बिजली घरों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। -
विज्ञापन

एएस गर्ब्याल, मुख्य अभियंता ऊर्जा निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें