फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जू रोड पर शराब पीकर हुड़दंग करने पर तीन का चालान

Wed, 30 Apr 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जू रोड पर देर रात पर्यटकों ने नशे में जमकर हुड़दंग किया। पुलिस ने नशे में हंगामा करने के आरोप में तीन लोगों का चालान कर दिया है। सोमवार देर रात पुलिस जू रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को कुछ लोगों के हुड़दंग करने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वहां तीन पर्यटक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने पर्यटकों से शांत रहने को कहा तो वे नहीं माने। पुलिस तीनों को तल्लीताल थाने ले गई। मेडिकल के बाद रातभर पर्यटकों को थाने में रखा गया। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि गाजीपुर निवासी सृजित कुमार, नीतीश कुमार मणि और आजमगढ़ निवासी बांकेलाल के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें