फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: गफूर बस्ती में तीन भाइयों ने जीजा को पीटकर मार डाला, यूपी के बाराबंकी से डेढ़ महीने पहले आया था शहर

Wed, 21 May 2025 11:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

गफूर बस्ती में तीन भाइयों ने जीजा की इस कदर पिटाई कर दी कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बाराबंकी का रहने वाला यह युवक यहां करीब डेढ़ महीने पहले आया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मृतक अमरीका के रोते बिलखते परिजनों को समझाते बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के गफूर बस्ती में तीन भाइयों ने जीजा की इस कदर पिटाई कर दी कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बाराबंकी का रहने वाला यह युवक यहां करीब डेढ़ महीने पहले आया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। युवक के परिजनों के यहां पहुंचने के बाद ही तहरीर दिए जाने की बात बताई गई है।

विज्ञापन


यूपी के बाराबंकी के दरियाबाग निवासी मोतिहार का पुत्र अमरीका (27) यहां गफूर बस्ती में अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। किसी बात को लेकर बीती सोमवार रात उसके तीन सालों ने पिटाई कर दी। इतनी बुरी तरह पीटा गया कि वह अधमरा हो गया। इसके बाद अमरीका जैसे-तैसे राजपुरा में रहने वाली अपनी मौसी मुरेली के यहां पहुंचा। उसने मौसी को पूरी घटना बताई और सो गया। सुबह उठा तो वह चक्कर खाकर गिर गया। उसे बेस अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उसकी मौसी की सुपुर्दगी में दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की जानकारी मिली है। इस मामले में युवक के तीनों सालों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें